Manipur News: महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने पर CM बीरेन सिंह बोले- 'पहली गिरफ़्तारी हुई, दोषियों को दे सकते हैं मृत्युदंड'

Manipur Violence : मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने मामले के अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा, कि 'मृत्युदंड की संभावना पर भी विचार किया जाए।';

Update:2023-07-20 16:32 IST
मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह (Social Media)

Manipur Violence : मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर घुमाए जाने से देश में उबाल है। इस शर्मनाक घटना पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (CM N. Biren Singh) ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने इस घटना में शामिल सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने बताया कि, मामले में पहली गिरफ्तारी गुरुवार (20 जुलाई) को हुई है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी घटना के संबंध में मणिपुर के सीएम से बात की।

Also Read

सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि, 'वीडियो सामने आने के ठीक बाद राज्य सरकार ने स्वत: संज्ञान लिया। मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने आगे कहा, मणिपुर पुलिस (Manipur Police) ने कार्रवाई करते हुए आज पहली गिरफ्तारी की है। फिलहाल, मामले में गहन जांच जारी है। हम ये सुनिश्चित करेंगे कि सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने मौत की सजा दिए जाने से भी इंकार नहीं किया।

CM बीरेन सिंह- अमानवीय कृत्य किया गया

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने ट्वीट में लिखा, 'मेरी संवेदनाएं उन दो महिलाओं के प्रति हैं जिनके साथ बेहद अपमानजनक और अमानवीय कृत्य किया गया। जैसा कि कल सामने आए दुखद वीडियो में दिखाया गया है। वीडियो सामने आने के ठीक बाद घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए मणिपुर पुलिस हरकत में आई और आज सुबह पहली गिरफ्तारी की गई। फिलहाल गहन जांच चल रही है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जिसमें मृत्युदंड की संभावना पर भी विचार किया जाए। आपको बता दें, हमारे समाज में ऐसे घिनौने कृत्यों के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है।'

Tags:    

Similar News