राष्ट्रवाद के बिना विकास नहीं हो सकता: रीता बहुगुणा जोशी

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि राष्ट्रवाद के बिना विकास नहीं हो सकता है। राष्ट्रवाद और राजनीतिक इच्छा शक्ति का नतीजा है दो-दो सर्जिकल स्ट्राइक। रीता बहुगुणा ने कहा कि हमेशा लड़ाई के बाद चुनाव पर असर पड़ता है, जैसा 1965, 1971 में भी देखा गया था।

Update: 2019-03-10 09:36 GMT

कानपुर: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि राष्ट्रवाद के बिना विकास नहीं हो सकता है। राष्ट्रवाद और राजनीतिक इच्छा शक्ति का नतीजा है दो-दो सर्जिकल स्ट्राइक। रीता बहुगुणा ने कहा कि हमेशा लड़ाई के बाद चुनाव पर असर पड़ता है, जैसा 1965, 1971 में भी देखा गया था। उन्होंने कहा कि जब कोई राजनेता या सरकार जब अच्छा कदम उठाती है तो उसका असर जनता पर पड़ता है। आज जनता देख रही है ताकतवर और सक्षम नेतृत्व है। यही नेतृत्व भारत को आगे ले जा सकता है।

यह भी पढ़ें.....वेनेजुएला में बिजली गुल होने से डायलसिस के 15 मरीजों की मौत: NGO

रीता बहुगुणा जोशी स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जन्म शताब्दी सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए कानपुर पहुंची थी। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियो के परिवारों का सम्मान किया और स्मृति चिन्ह भेंट किए। कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जनता बहुत खुश है। 2014 के लोकसभा चुनाव से बेहतर परिणाम 2019 के लोकसभा चुनाव में आएगे।

यह भी पढ़ें.....मल्लिकार्जुन खड़गे बोले, यूपीए की सरकार में हुई थीं 12 एयर स्‍ट्राइक

उन्होंने कहा कि जब हमारे सेना के सभी कमांडर कह चुके हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक हुई है। जब हमारे देश की रक्षा मंत्री, प्रधानमंत्री और सेना के चीफ पर अगर हमें विश्वास नहीं है तो फिर किस पर विश्वास होगा। क्या पाकिस्तान जो बोल रहा है उस पर यकीन होगा? मुझे बहुत अफ़सोस होता है उन राजनीतिक दलों पर जो अपने देश के साथ खड़े नहीं होते हैं। हर बात पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं। पहली सर्जिकल स्ट्राइक पर भी प्रश्न चिन्ह लगाया था और अब एयर सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें.....प्रचार में सैनिकों और सेना की तस्वीरों का इस्तेमाल न करें : निर्वाचन आयोग

हमें इस बात पर गर्व है कि हमारी सेना ने देश की सुरक्षा के लिए पुलवामा हमले का एयर स्ट्राइक कर बदला लिया है वो सराहनी कार्य है। पाकिस्तान पूरी दुनिया में आतंकवाद के नाम पर अकेला पड़ गया है। हमारे साथ सिक्युरिटी काउंसिल के लोग खड़े हैं। ऐसे में विपक्षी पार्टिया का शक करना बहुत ही शर्मनाक है।

Tags:    

Similar News