समलैंगिक शादी कर भाड़े के मकान में रहती थी दो बहनें, परिजनों ने देखा तो हुआ ये हाल

झारखंड के अंदर समलैंगिक शादी का ये कोई पहला केस नहीं है। बल्कि इसके पहले भी इस तरह के मामले समय-समय पर आते रहे हैं। यहां के कई गांवों के लोग अब भी रुढ़िवादी सोच के साथ जी रहे हैं।

Update: 2020-12-04 13:53 GMT
सुरजीत ने बेटे की शादी के लिए सिर्फ 80 कार्ड ही छपवाकर बांटे थे, लेकिन उसके भाई ने चुपके से सौ कार्ड और छपवाकर श्रमिकों में बांट दिए।

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के झुमरीतिलैया थाना क्षेत्र में दो युवतियों ने आपस में विवाह (समलैंगिक शादी) कर कर लिया है।

बीते कुछ दिनों से दोनों युवतियां अपने घर से गायब थी। रिश्ते में दोनों युवतियां एक दूसरे की ममेरी-फूफेरी बहन हैं। उनके परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में भी दर्ज कराई थी।

परिवार के लोगों को गुरुवार को पता चला कि दोनों बहनें जिले के चंदवारा इलाके में किराए के एक मकान में रहती हैं। उसके बाद उनके घरवालों ने पुलिस को सूचना दी और उन्हें घर लेकर आये।

परिजनों के मुताबिक दोनों बालिग हैं। उन्होंने आपस में शादी कर ली है। वे दोनों ही एक-दूसरे के साथ जीवन गुजारने की जिद पर अड़ी हैं।

समलैंगिक शादी कर भाड़े के मकान में रहती थी दो बहनें, परिजनों ने देखा तो हुआ ये हाल (फोटो:सोशल मीडिया)

झारखंड सरकार की नई पहल, विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों को दिया तोहफा

समलैंगिक शादी से गांव के लोग हैरान

दोनों युवतियों के घरवाले परेशान हैं लेकिन उन्होंने अलग होने से मना कर दिया है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस कुछ भी टिप्पणी करने से बच रही है।

बताते चलें कि झारखंड के अंदर समलैंगिक शादी का ये कोई पहला केस नहीं है। बल्कि इसके पहले भी इस तरह के मामले समय-समय पर आते रहे हैं।

लेकिन झारखंड के कई गांवों के लोग अब भी रुढ़िवादी सोच के साथ जी रहे हैं। उन्हें ऐसे कदम बेहद हैरान करने वाले नजर आते हैं। समाज ऐसी चीजों को पचा नहीं पाता है। अब भी समाज में ऐसी चीजों को गलत माना जाता है।

करोड़ों की मालकिन: बनी देश की सबसे अमीर महिला, इतनी बनाई संपत्ति

समलैंगिक शादी कर भाड़े के मकान में रहती थी दो बहनें, परिजनों ने देखा तो हुआ ये हाल (फोटो:सोशल मीडिया)

यूपी के वाराणसी में भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

ऐसा ही एक वाकया यूपी के जनपद वाराणसी में भी पहले सामने आ चुका है। रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय स्थित घांगलवीर बाबा मंदिर से सटे शिव मंदिर में दो युवतियों ने एक दूसरे के गले में जयमाल डाल कर विवाह रचा लिया था।

समलैंगिक शादी का मामला प्रकाश में आते ही लोग सोशल मीडिया में तरह-तरह का कमेंट करने लगे थे। चर्चा रही कि शादी रचाने वाली युवतियां यहां से कानपुर के लिए रवाना हो गईं थी।

क्षेत्रीय लोगों के साथ मंदिर के पुजारी सूड्डू महराज ने बताया था कि एक ऑटो में सवार दो युवतियां मंदिर में आईं थी। दोनों युवतियां पाश्चात्य वेशभूषा जींस, टी-शर्ट पहने हुए थीं। मंदिर में आने के बाद दोनों ने विधिवत पूजा पाठ किया था।

इस सीरियल किलर के बारें में जानकर दंग रह जाएंगे आप, लगातार 3 रात में 3 कत्ल

Tags:    

Similar News