हज यात्रा पर रोक: इस साल नहीं जा पाएंगे मक्का, सरकार ने किया ये एलान

हज यात्रा को लेकर  दुनियाभर में चल रही अटकलें अब  खत्‍म हो गई है। साउदी अरब सरकार ने एलान किया है कि इस साल 'बहुत सीमित संख्‍या' में मुस्लिमों को हज की इजाजत दी जाएगी। जो  यात्री सऊदी अरब में रह रहे हैं वही लोग यात्रा करेंगे।

Update: 2020-06-23 13:11 GMT

नई दिल्ली हज यात्रा को लेकर दुनियाभर में चल रही अटकलें अब खत्‍म हो गई है। साउदी अरब सरकार ने एलान किया है कि इस साल 'बहुत सीमित संख्‍या' में मुस्लिमों को हज की इजाजत दी जाएगी। जो यात्री सऊदी अरब में रह रहे हैं वही लोग यात्रा करेंगे। अंतरराष्‍ट्रीय हज यात्रियों को अनुमति नहीं दी जाएगी। आमतौर पर दुनियाभर से हर साल हज यात्रा पर 20 लाख लोग शामिल होते हैं।

 

यह पढ़ें....मुसीबत आ रही: यहां भीषण बाढ़ का खतरा, नेपाल की जिद के कारण होगा ऐसा

पैसे होंगे वापस

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सऊदी अरब सरकार के आग्रह पर इस साल हज यात्रा नहीं होगी। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि भारत से किसी को भी हज के लिए नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हज-2020 के लिए आवेदन करने वाले दो लाख से अधिक लोगों को पैसे वापस भेजे जाएंगे।

 

मेहरम वाली महिलाएं दोबारा नहीं करेंगी आवेदन

पुरुष के बिना हज पर जाने के लिए आवेदन करने वाली 2300 महिलाओं को अगले साल आवेदन नहीं करने होगा और वे हज के लिए जा सकेंगी। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'कल रात सऊदी अरब सरकार के हज मंत्री का फोन आया था। उन्होंने पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के बारे में चर्चा की और कहा कि हज-2020 के लिए इस बार भारत से हज यात्रियों को नहीं भेजा जाए। हमने सऊदी अरब के फैसले का सम्मान करते हुए यह फैसला लिया है।

 

यह पढ़ें....कांप उठा चीन: भारत के साथ आया ये देश, इस मामले में दिया साथ

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बार हज-2020 के लिए 2 लाख 13 हजार आवेदन आए थे। सभी लोगों का पैसा बिना किसी कटौती के वापस किये जाने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।

बता दें कि सऊदी अरब हज एवं उमरा मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना महामारी के चलते धार्मिक स्थलों पर भीड़ भाड़ वाले कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। विभिन्न देशों के जो लोग इस समय सऊदी अरब में हैं वही सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हज करेंगे।

Tags:    

Similar News