जर्मनी में फंसा था ये विश्वचैंपियन खिलाड़ी, अब ऐसे हुई घर वापसी

आनंद फ्रैंकफर्ट से एयर इडिंया की फ्लाइट (ए1-120) से दिल्ली से होते हुए दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचें।

Update: 2020-05-30 14:32 GMT

भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा रखा है। जिसके चलते कई लोग जो जहां थे वो वहीं फंस के रह गए हैं। ऐसे फंसे लोगों को अब भारत सरकार द्वारा वापस बुलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद भी वापस भारत लौट आए हैं। आनंद पिछले तीन महीनों से कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते जर्मनी में फंसे थे।

3 महीने बाद वापस लौटे आनंद

बता दें कि आनंद फरवरी में बुंदेसलीगा शतरंज लीग खेलने के लिए जर्मनी गए थे और उन्हें मार्च में लौटना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में यात्रा संबंधित पांबदियां लग गई जिसके कारण खेल गतविधियां भी प्रभावित हुईं। आनंद फ्रैंकफर्ट से एयर इडिंया की फ्लाइट (ए1-120) से दिल्ली से होते हुए दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचें।

ये भी पढ़ें- अभी-अभी लॉकडाउन 5 का एलान, 30 जून तक घर में रहना होगा बंद

उनकी पत्नी अरूणा ने कहा, 'हां, आनंद लौट आए हैं। वह ठीक हैं। उन्होंने कहा कि वह भारत लौटकर खुश हैं। अरूणा ने पहले कहा था, 'हम खुश हैं कि आनंद इतने लंबे समय बाद लौट रहे हैं। उन्हें पृथक-वास प्रक्रिया पूरी करनी होगी और प्रोटोकॉल के अनुसार चेन्नई आना होगा।'

वापस आने के बाद पूर्ण स्वस्थ हैं आनंद

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पांच बार के विश्व चैम्पियन को कर्नाटक सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों के अनुसार जांच में नेगेटिव पाए जाने की स्थिति में सात दिन तक संस्थान में पृथक-वास में रहना होगा और फिर उन्हें 14 दिन के लिए घर में पृथक रहना होगा। गौरतलब है कि 25 मई से दोबार हवाई यात्रा शुरू होने के बाद अब विदेश में फंसे भारतीयों को वापस स्वदेश लाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- मां बाप ने बच्चे से छीन ली मोबाइल, फिर जो हुआ जान कांप जाएगी रूह

कुछ यात्रियों को वंदे भारत मिशन के तहत वापस लाया जा रहा है। वहीं हवाई यात्रा शुरू होने के बाद अब बाहर फंसे भारतीय खुद भी वापस अपने घर को लौट रहे हैं। ऐसे में विश्व चैम्पियन आनन्द को भी इसी कड़ी में वापस भारत लाया गया है। फिलहाल स्वदेश वापस आने के बाद आनंद काफी खुश हैं। और स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News