आपकी पेशाब का रंग खोलता है सेहत का राज, आज ही चेक करो

भागदौड़ भरी लाइफ स्टाइल की वजह से इंसान अपनी सेहत पर ध्यना नहीं दे पाता है, लेकिन आपका यूरिन भी आपकी सेहत के बारे में बहुत कुछ बताता है। यूरिन बॉडी के अपशिष्ट उत्पादों को निकालने का एक प्राकृतिक तरीका है।

Update: 2019-07-27 11:44 GMT

लखनऊ: भागदौड़ भरी लाइफ स्टाइल की वजह से इंसान अपनी सेहत पर ध्यना नहीं दे पाता है, लेकिन आपका यूरिन भी आपकी सेहत के बारे में बहुत कुछ बताता है। यूरिन बॉडी के अपशिष्ट उत्पादों को निकालने का एक प्राकृतिक तरीका है।

इसका रंग सामान्य हल्के पीले से थोड़ा गहरा पीला हो सकता है, लेकिन आपको मालूम है कि आप यूरिन के रंग से अपने स्वास्थ्य का हाल जान सकते हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको यूरिन के कुछ रंग के बारे में बताते हैं, जिसकी मदद से आप अपनी सेहत का राज जान सकते हैं–

यह भी पढ़ें…जानिए शमी को अमेरिका ने वीजा देने से क्यों किया इंकार, BCCI को देना पड़ा दखल

हल्का पीला: यूरीन का रंग हल्का पीला होने का मतलब आपका स्वस्थ्य बिल्कुल सही है और आपका शरीर ठीक से काम कर रहा है।

पीला: जब शरीर अच्छे से हाइड्रेटेड नहीं करता है तो यूरिन का रंग बदल कर पीला हो जाता है। इससे बचने के लिए तरल पदार्थ अधिक से अधिक मात्रा में लीजिए।

गहरा पीला: आपको बता दें कि दवाईयों के ज्यादा इस्तेमाल की वजह से यूरिन का रंग गहरा हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अपने डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लीजिए, क्योंकि यह लीवर की समस्या भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें…योगी के इस मुस्लिम मंत्री ने किया ये नेक काम, लोग कर रहे तारीफ

दूधिया सफेद: अगर यूरिन का रंग दूधिया सफेद हो गया है तो यह यूरीन इंफेक्शन या किडनी की पथरी की वजह से भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टरों से सलाह जरूर लीजिए।

लाल या गुलाबी: जब आप खाने में कोई लाल रंग का खाना खाते है। तब यूरिन का रंग लाल या गुलाबी रंग में बदलता है। अगर आपने इस रंग के पदार्थ का सेवन नहीं किया। तब भी यूरिन इस रंग का आता है तो ऐसे में यूरीन से रक्त आने का संकेत होता है।

नारंगी: यूरिन की समस्याओं को रोकने के लिए ली गई दवाईयों से यूरिन का रंग नारंगी हो सकता है।

यह भी पढ़ें…मुंबई: बाढ़ में फंसी है महालक्ष्‍मी एक्‍सप्रेस, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

डॉक्टर की सलाह जरूरी: अगर आप यूरिन के रंग में बदलाव की वजह नहीं समझ पा रहे है तो अपने डॉक्टर के पास जाकर सलाह लीजिए। इसका सही ढंग से उपचार करवाना चाहिए।

Tags:    

Similar News