फिरोजाबाद: बच्चों के अपहरण मामले में महिला समेत 5 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के भीम नगर का है। जहां 31 जनवरी को दिनदहाड़े दो बच्चों का पड़ोस में ही किराए पर रहने वाले अभय जादौन ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए 6 टीमें गठित की थी।

Update: 2021-02-02 19:06 GMT
बीते 31 जनवरी को हुए दो बच्चों के अपहरण के मामले में फिरोजाबाद पुलिस ने एक महिला सहित 5 लोगों की गिरफ्तार किया है।

फिरोजाबाद: बीते 31 जनवरी को हुए दो बच्चों के अपहरण के मामले में फिरोजाबाद पुलिस ने एक महिला सहित 5 लोगों की गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने बच्चों को अपहरण के 6 घंटे के अंदर ही आगरा से बरामद कर लिया था, जिसके बाद से आरोपी फरार थे। जिन्हें मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लिस के अनुसार दो लाख की फिरौती के लिए बच्चों का अपहरण किया गया था।

बच्चों को छोड़ फरार हो गए थे आरोपी

दरअसल यह मामला फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के भीम नगर का है। जहां 31 जनवरी को दिनदहाड़े दो बच्चों का पड़ोस में ही किराए पर रहने वाले अभय जादौन ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए 6 टीमें गठित की थी। पुलिस की सतर्कता के चलते अपहरणकर्ता बच्चों को आगरा भगवान टॉकीज छोड़कर फरार हो गए थे।

पुलिस ने महज 6 घंटे के अंदर दोनों मासूम बच्चों को आगरा के भगवान टॉकीज से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। तब से पुलिस अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास में जुटी थी।



ये भी पढ़ें...इस IAS ने किया कुछ ऐसा, पीएम मोदी करने लगे जिले की तारीफ, बढ़ाया यूपी का मान

मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे पुलिस ने नगला भाऊ के पास मुख्य आरोपी अभय जादौन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। जिसमें उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ था।

ये भी पढ़ें...जौनपुर: सपा नेता बाला यादव हत्या मामला, ब्लाक प्रमुख समेत तीन के खिलाफ FIR



पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

पूछताछ के दौरान अभय जादौन ने अपने साथियों के नाम बताएं जिसके बाद पुलिस ने तत्काल एक महिला सहित पांच अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अजय कुमार पांडे ने पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने ही दोनों मासूम बच्चों का दो लाख की फिरौती के लिए अपहरण किया था। जिनको एसओजी और थाना दक्षिण पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस ने संगीन धाराओं में जेल भेज दिया है। वही एसएसपी ने टीम को 25000 के नाम की भी घोषणा की है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News