Hardoi News: हरदोई से शुरू हुई इंडियन रोटी बैंक, अब विदेशो में भी कर रही समाजसेवा

Hardoi News: शक्तिमान की गीता विश्वास बनी इंडियन रोटी बैंक की ब्रांड अंबेसडर.

Update: 2023-06-06 21:23 GMT
indian roti bank journey

Hardoi News: देश में बहुचर्चित इंडियन रोटी बैंक ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया है। जिसमें पूर्व डिप्टी एसपी विजय कांत मिश्रा को संगठन का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाया गया है, वहीं पटना की पूनम रत्नम को संगठन के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा असिस्टेंट कमिश्नर डॉ अशोक कुमार शुक्ला और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विपुल महेश्वरी को संरक्षक मंडल की भूमिका में शामिल किया गया है।

रोटी के साथ दैनिक ज़रूरतों को भी पूरा करता है बैंक

गौरतलब हो कि गरीबों जरूरतमंदों के लिए दो वक्त की रोटी के साथ साथ दैनिक और जरूरतों को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश के जिले हरदोई से इंडियन रोटी बैंक की शुरुआत संस्थापक विक्रम पांडे ने की थी। धीरे धीरे बढ़ता हुआ यह संगठन लखनऊ मंडल से होता हुआ संपूर्ण प्रदेश और फिर देश के तमाम प्रदेशों में आज तेजी से संचालित हो रहा है। इंडियन रोटी बैंक से जुड़े लगभग 3000 समाजसेवियों द्वारा प्रदेश के तमाम जिलों में गरीब व जरूरतमंदों के लिए भरपेट भोजन के साथ साथ सर्दियों में स्वेटर गर्म कपड़े आदि व्यवस्था के साथ-साथ समय-समय पर दैनिक उपयोग की चीजों को उपलब्ध कराया जाता है।

नई करणकारिणी में ग्यारह सदस्यों को मिली जगह

इंडियन रोटी बैंक के संस्थापक विक्रम पांडे ने सोमवार की शाम नई कार्यकारिणी का गठन किया है। जिसमें कोर कमेटी में 11 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके अलावा मुख्य कमेटी में पंकज शुक्ला, सबा रूबी, नीतू चतुर्वेदी, शिवपूजन सविता, अंजली बाजपेई, विनय शुक्ला आदि को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। महिला कार्यसमिति में चौधरी सरिता पटेल को राष्ट्रीय महिला कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है, तो वही जेनब हैदर को राष्ट्रीय महिला वॉइस कोऑर्डिनेटर, केदीप्ति खुराना को राष्ट्रीय महिला वॉइस कोऑर्डिनेटर और सुधा सिंह को महिला के संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी दी गई है।

विषम परिस्थितियों में टास्क फ़ोर्स के रूप में कार्य करती है इंडियन रोटी बैंक

विषम परिस्थितियों में इंडियन रोटी बैंक की एक टास्क फोर्स भी काम करती है। जिसने कोविड-19 में अहम रोल की याद आएगी की थी। इस मर्तबा इस टास्क फोर्स में 4 सदस्यों को शामिल किया गया है। जिसमें बेंगलुरु से अंजली वाजपेई, नई दिल्ली से खालीदा खातून, नोएडा से अंजली शर्मा और लखीमपुर से दिवाकर अवस्थी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।इंडियन रोटी बैंक की विधि प्रकोष्ठ में अनुपमा शर्मा को प्रभारी बनाया गया है वही सरोज सिंह सह प्रभारी और अजीत विशाल को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है।

देश के अलावा विदेश तक ही चुका है इण्डियन रोटी बैंक का विस्तार

संगठन के लिए प्रदेश कोऑर्डिनेटर की भी नियुक्ति की गई है ताकि अलग-अलग प्रदेशों में संगठन का काम बेहतर तरीके से हो सके। जिसके लिए उत्तर प्रदेश में संतोष चतुर्वेदी को जिम्मेदारी दी गई है, बिहार से सुमित कुमार मिश्रा, झारखंड से साहिब सिंह नामधारी, छत्तीसगढ़ से एडवोकेट आशीष कुमार, नई दिल्ली से नीरज अवस्थी, मध्यप्रदेश में शबाना शबनम, गुजरात में जय शर्मा, कर्नाटक में अंजली वाजपेई, हरियाणा में तृप्ति मिश्रा, महाराष्ट्र में नेहा अग्रवाल, राजस्थान में गीता गुप्ता, पश्चिम बंगाल में शुभाशीष दत्ता, उत्तराखंड में अजीत शर्मा। इसके अलावा प्रदेश महिला कोऑर्डिनेटर के रूप में अंजली शर्मा, शाहीन परवीन, अंजली गुप्ता, भावना तिवारी और शक्ति शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई है।

इंडियन रोटी बैंक के ब्रांड एंबेसडर के रूप में विश्व विख्यात अभिनेत्री वैष्णवी मैकडोनाल्ड को शामिल किया गया है। वैष्णवी की पहचान देश में बहुचर्चित टीवी सीरियल शक्तिमान में गीता विश्वास के रोल से हुई थी लेकिन उसके बाद वह पहचान की मोहताज नहीं रह गई और उन्होंने तमाम बॉलीवुड और कई विदेशी मंच पर भी काम करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इंडियन रोटी बैंक ने उन्हें अपनी मुख्य ब्रांड एंबेसडर के रूप में चयनित किया है। इसके अलावा किसान नेता पूनम पंडित और पूर्व मिसेज इंडिया रही रोशनी जायसवाल भी इंडियन रोटी बैंक की ब्रांड एंबेसडर के रूप में चयनित की गई हैं।इंडियन रोटी बैंक का विस्तार चूंकि देश के अलावा अन्य कई देश में भी हो चुका है। लिहाजा अंतरराष्ट्रीय गेस्ट के रूप में अफ्रीका के नाइजीरिया से मूसा अब्दुलमुमोनी ओमुया को शामिल किया गया है।

Tags:    

Similar News