हृदय नारायण दीक्षित सीपीए इण्डिया रीजन के फिर से बने कार्यकारणी सदस्य

लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष, हृदय नारायण दीक्षित को सी पी ए इण्डिया रीजन की कार्यकारणी समिति में पुनः सदस्य मनोनीत किया है।

Update: 2020-09-29 13:50 GMT
हृदय नारायण दीक्षित सीपीए इण्डिया रीजन के फिर से बने कार्यकारणी सदस्य (social media)

लखनऊ: लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष, हृदय नारायण दीक्षित को सी पी ए इण्डिया रीजन की कार्यकारणी समिति में पुनः सदस्य मनोनीत किया है।

ये भी पढ़ें:फैली भयानक बीमारी: अब भारत में इसका आतंक, महाराष्ट्र में जारी हुआ अलर्ट

कार्यकारणी समिति में ये लोग थे मौजूद

कार्यकारणी समिति में उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष के अतिरिक्त बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार चैधरी, अध्यक्ष, असम विधान सभा, हितेन्द्र नाथ गोस्वामी, प्रेम चन्द अगवाल, अध्यक्ष उत्तराखण्ड विधान सभा, डॉसीपी जोशी, अध्यक्ष राजस्थान विधान सभा, विश्वेश्वर हेगड़े, अध्यक्ष, कर्नाटक विधान सभा को भी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हदयनारायण दीक्षित ने लोक सभा के अध्यक्ष द्वारा पुनः मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया ।

om-birla (social media)

कॉन्फ्रेंस की एग्जिक्यूटिव कमिटी के पदेन चेयरमैन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला है

कॉन्फ्रेंस की एग्जिक्यूटिव कमिटी के पदेन चेयरमैन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला है। उनकी कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश विधानसभाओं के सदस्य हैं। यह सम्मेलन दो साल में एक बार होता है। छठीं कॉन्फ्रेंस 2018 में पटना में और पांचवीं कॉन्फ्रेंस गोवा में हुई थी। इस सीपीए इंडिया रीजन कॉन्फ्रेंस जनवरी में लखनऊ में हुई थी ।

ये भी पढ़ें:मुकेश अंबानी मालामाल: लॉकडाउन में हर घंटे कमाए इतने करोड़, इतनी संपत्ति बनाई

सीपीए में कुल 9 रीजन है। इनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, बारबाडोस, कनाडा, मलयेशिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, तंजानिया और यूनाइटेड किंगडम हैं। कॉन्फ्रेंस में लोकसभा अध्यक्ष, राज्यसभा के उप सभापति, सभी विधानसभाओं और विधान परिषदों के अध्यक्ष, सभापति, प्रमुख सचिवों के साथ आठ देशों के 181 प्रतिनिधि हिस्सा लिया था।

श्रीधर अग्निहोत्री

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News