Top MBA Colleges in UP: उत्तर प्रदेश में कर रहे हैं MBA कॉलेज की तलाश, तो यहां देख लें लिस्ट

Top MBA Colleges in UP: जो विद्धार्थी MBA की पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए कॉम्पिटीशन और भी ज्यादा बढ़ गया है। हर छात्र अच्छे से अच्छे कॉलेज से पढ़ाई करने की चाह रखता है।

Update: 2023-05-22 08:39 GMT
Top MBA Colleges in UP (Image- Social media)

Top MBA Colleges in UP: पढ़ लिखकर अच्छी नौकरी करना या अपना काम शुरू करने का सपना हर युवा का होता है। लेकिन आज के समय में अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ अच्छी जगह से पढ़ाई करना भी काफी जरूरी हो गया है। नौकरी के लिए भी यह जरूर देखा जाता है कि आपने किस कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। वहीं जो विद्धार्थी MBA की पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए कॉम्पिटीशन और भी ज्यादा बढ़ गया है। हर छात्र अच्छे से अच्छे कॉलेज से पढ़ाई करने की चाह रखता है। आज हम आपको उत्तर प्रदेश के टॉप MBA कॉलेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से पढ़ाई करना हजारों बच्चों का सपना होता है।

उत्तर प्रदेश में बेस्ट MBA कॉलेज लिस्ट

आईआईएम लखनऊ (IIM Lucknow)

लखनऊ में कई खास और फेमस कॉलेज लेकिन अगर आप MBA कॉलेज की तलाश कर रह हैं। तो IIM लखनऊ कॉलेज शहर का बेस्ट कॉलेज में गिना जाता है, जहां पर आपको कई तरह के कोर्स प्रोवाइड किए जाते हैं। लेकिन एमबीए की पढ़ाई करने के लिए यह प्रदेश के टॉप कॉलेज की लिस्ट में आता है।

जयपुरिया इंस्टीट्युट ऑफ मेनेजमेंट (Jaipuria Institute of Management)

लखनऊ में स्थित यह जयपुरिया इंस्टीट्युट ऑफ मेनेजमेंट शहर का सबसे बड़ा और फेमस MBA कॉलेज है। जहां एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थियों में काफी होड़ देखी जाती है, यहां हर साल हजारों बच्चे एडमिशन लेते हैं। तो हजारों बच्चे यहां से हर साल अपनी पढ़ाई पूरी करके बेहतर करियर की शुरुआत करते हैं।

एमिटी युनिवर्सिटी नोएडा (Amity University Noida)

नोएडा में स्थित एमिटी युनिवर्सिटी तो पूरे देश में फेमस है। जहां आपको कई खास तरह के कोर्स करवाए जाते हैं। इस युनिवर्सिटी में हर साल यहां हजारो बच्चे दाखिला लेते है, यहां पढ़ाई के साथ आपको काम करने का एक्सपीरियंस भी दिया जाता है। वहीं अच्छा स्कोर गेन पर यहां बच्चों को प्लेसमेंट भी दिया जाता है।

गलगोटिया युनिवर्सिटी (Galgotias University)

ग्रेटर नोएडा में स्थित यह गलगोटिया युनिवर्सिटी बेहद ही फेमस युनिवर्सिटी है जहां एडमिशन लेने के लिए बच्चे बहुत समय पहले से ही तैयारी करना शुरू कर देते हैं। यहां पढ़ाने वाले टीचर बेहद ही अनुभवी व काफी अच्छी पढ़ाई करवाई जाती है। इसके साथ ही आपको यहां से प्लेसमेंट के चांस भी मिल जाते हैं।

Tags:    

Similar News