Weather Alert Today: आ गई बारिश, गिरने लगे जोरदार ओले, अब यूपी में इस दिन मानसून देगा दस्तक और झमाझम गिरेगा पानी

Weather Alert Today: पूरे देश को मानसून का शिद्दत से इंतज़ार है। खासकर उत्तर भारत में भीषण गर्मी से त्रस्त लोग बेसब्री से बरसात का इंतज़ार कर रहे हैं। वैसे, पंजाब में आज बारिश हुई है और अगले तीन – चार दिनों तक पंजाब और हरियाणा में बारिश का पूर्वानुमान है।

Update:2023-06-14 19:15 IST
Weather Alert Today

Weather Alert Today: पूरे देश को मानसून का शिद्दत से इंतज़ार है। खासकर उत्तर भारत में भीषण गर्मी से त्रस्त लोग बेसब्री से बरसात का इंतज़ार कर रहे हैं। वैसे, पंजाब में आज बारिश हुई है और अगले तीन – चार दिनों तक पंजाब और हरियाणा में बारिश का पूर्वानुमान है। लेकिन बाकी जगहों के लिए अभी मौसम के फ्रंट पर सुहानी खबर नहीं है। ऐसा अंदेशा है कि समुद्री तूफ़ान बिपरजॉय मानसून को प्रभावित कर रहा है। इसकी वजह से यूपी में भी मानसून के देर से आने की आशंका है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून को समुद्री तूफ़ान ने तितर बितर कर दिया है जिसके कारण जहाँ तापमान रिकार्ड लेवल पर पहुँच रहा हैं । वहीँ मानसूनी बरसात का माहौल नहीं बन पा रहा है। जहाँ भी बारिश हो रही है वह बिपरजॉय तूफ़ान के कारण हो रही है। उत्तर प्रदेश में आज 29 जिलों में हीटवेव और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिन तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। बिपरजॉय का असर भी यूपी में देखने को मिल सकता है। यदि यह चक्रवात मध्यप्रदेश तक आता है, तो कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र में तेज हवा के साथ घने बादल और बारिश भी हो सकती है। वैसे उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

बिपरजॉय तूफान की लैंडिंग के साथ यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है तथा बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हालांकि मानसून में 2 - 3 दिन और देरी हो सकती है। 15 व 16 जून को हल्की बारिश होने के संकेत है।

हफ्ते भर विलम्ब से है मानसून

देश में 8 जून को मानसून की एंट्री देखी गई है। अमूमन 1 जून तक दक्षिण भारत पहुंचने वाले मानसून में 1 हफ्ते की देरी देखी गई। वहीं अब मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ सप्ताह तक के लिए मानसून एक निराशाजनक दृष्टिकोण दिखा रहा है। चक्रवाती तूफान का असर मानसून पर पड़ेगा। चक्रवात ने पहले ही केरल में मानसून की शुरुआत में देरी कर दी है। अब बारिश प्रणाली की प्रगति को बाधित करने की संभावना जताई जा रही है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने वाले सिस्टम के संकेत भी नहीं मिल रहे हैं। जिसके कारण मानसून को लेकर एक बार फिर से मौसम वैज्ञानिकों द्वारा चिंता जताई गई है।

Tags:    

Similar News