हमले के बाद लोग छोड़ रहे हैं देश, ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा होगा

बीते दिन शुक्रवार को अमेरिका के एयरस्ट्राइक में ईरान के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।

Update: 2020-01-04 06:20 GMT
होगा ऐसा जोरदार हमला: अमेरिका ने दी धमकी, ईरान में मची हलचल

लखनऊ: बीते दिन शुक्रवार को अमेरिका के एयरस्ट्राइक में ईरान के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका के बगदाद हवाई अड्डे पर एयर स्ट्राइक की थी, जिसके बाद ईरान ने बदला लेने की धमकी दी थी।

अमेरिकी दूतावास ने नागरिकों को वापस लौटने को कहा

जिसके बाद बगदाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने बढ़ते तनाव को देखते हुए एक प्रेस रिलीज़ जारी की है। इसमें यहां आसपास मौजूद सभी अमेरिकी नागरिकों से वापस अमेरिका लौटने की सलाह दी गई है। अमेरिका ने कहा है कि सभी नागरिक तुरंत यहां से निकलें, फिर चाहे वो अमेरिका लौटना हो या किसी और देश जाना हो। जिसके बाद इराकी तेल कंपनियों के अमेरिकी कर्मचारी वापस लौट रहे हैं।

राब ने संघर्ष कम करने का किया आग्रह

वहीं ब्रिटिश विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने भी अपने नागरिकों को इराक से लौटने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि, हम सभी पक्षों से संघर्ष कम करने का आग्रह करते हैं। आगे का संघर्ष हमारे हित में नहीं है। इसके अलावा ब्रिटेन ने मध्यपूर्व में अपने सैन्य अड्डों (Military bases) की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। ब्रिटेन के करीब 400 सैन्य अधिकारी इराक में ही तैनात हैं।

यह भी पढ़ें: CAAहिंसा: प्रशासन से बचकर मरने वालों के घर पहुंचा प्रियंका का खत, लिखी-ये बात

नेतन्याहू ने कहा हालात काफी बिगड़ सकते हैं

वहीं, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपना ग्रीस दौरान बीच में ही छोड़ वापस स्वदेश लौट आए हैं। इस्राइल सेना के मुताबिक, देश की सेना को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश है। जानकारों का मानना है कि, इन बड़े सैन्य अधिकारियों की मौत इस क्षेत्र के लिए एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट है। ऐसा माना जा रहा है कि, अमेरिका द्वारा हमला करने के बाद ईरान चुप नहीं बैठेगा और इस हमले का करारा जवाब देगा। जिससे हालात काफी बिगड़ सकते हैं। अगर हमला हुआ तो अमेरिकी और इस्राइली हितों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

नेतन्याहू ने कहा हम इस लड़ाई में अमेरिका के साथ हैं

वहीं इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस मामले में अमेरिका का पक्ष लिया है। नेतन्याहू ने कहा कि, अमेरिका को ईरानी कमांडर को मारकर अपनी रक्षा करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि, जनरल कासिम सोलेमानी अमेरिकी नागरिकों और बेगुनाहों की हत्या का जिम्मेदार था। वह और हमले करने की योजना बना रहा था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बलपूर्वक निर्णायक तौर पर इसके हकदार हैं। उन्होंने कहा है कि, इस्राइल शांति, सुरक्षा और आत्मरक्षा की लड़ाई में अमेरिका के साथ है।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर: अयोध्या में मंदिर बनाएगा राम जन्मभूमि न्यास, जानें क्या होगी इनकी भूमिका

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा- स्थिति बिगड़ने का खतरा है

वहीं मामले पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जनरल कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद मध्यपूर्व में स्थिति बिगड़ सकती है। व्लादिमीर पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत पर कहा कि अमेरिका की इस कार्रवाई से इस क्षेत्र की स्थिति बिगड़ने का खतरा है।

सलेह ने सभी पक्षों से धैर्य रखने को कहा

वहीं इराकी राष्ट्रपति बरहाम सलेह ने सभी पक्षों से धैर्य रखने को कहा है। उन्होंने कहा है कि, इराक सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील करते हैं।

पाकिस्तान और चीन ने की संयम बरतने की अपील

इनके अलावा पाकिस्तान ने भी सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। पाक ने कहा है कि, इस घटना से क्षेत्र में शांति और स्थिरता को गंभीर खतरा है।

वहीं इस घटनाक्रम पर चीन ने कहा है कि, हम सभी पक्षों से और खासतौर से अमेरिका से संयम बरतने की अपील करते हैं। चीन ने कहा कि, इराक की संप्रभुता और स्वतंत्रता का सम्मान किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: राजस्थान से फिर आई दिल को दहला देने वाली खबर, जानें 10 बच्चों की कैसे हुई मौत

डेमर ने भी संयम बरतने की अपील की

जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल के प्रवक्ता अलराइक डेमर ने कहा कि, हम तनाव के खतरनाक स्तर पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि, युद्ध की तीव्रता को कम करने के लिए संयम रखना जरुरी है।

वहीं फ्रांस के यूरोज मंत्री अमीली डे मॉन्टचेलिन का कहना है कि, हम अब अधिक खतरनाक दुनिया में जिएंगे।

सीरिया हमले को बताया कायरतापूर्ण

सीरिया ने इस घटनाक्रम को कायरतापूर्ण बताया है। सीरिया ने कहा कि, अमेरिका का कायरतापूर्ण हमला। सीरिया ने अमेरिका पर मध्यपूर्व में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।

वहीं संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने खाड़ी में तुरंत युद्ध विराम की अपील की है। उन्होंने कहा कि, दुनिया एक और खाड़ी युद्ध सहन नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि, दुनिया को संयम बरतना होगा।

हमले को लेकर अमेरिका में दो मत

सैन्य बल के इस्तेमाल की मंजूरी के बिना हुआ हमला

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने कहा है कि, हिंसा खतरनाक स्तर तक बढ़ सकती है। उन्होंने कहा है कि, अमेरिका समेत पूरी दुनिया तनाव के चरम स्तर को नहीं झेल सकती, जहां से लौटना कठिन हो। नैंसी पेलोसी ने कहा कि, प्रशासन ने ये हमला सैन्य बल के इस्तेमाल की मंजूरी के बिना किया है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खुशखबरी- अब नहीं रहेगी 2020 में बेरोजगारी, इन क्षेत्रों में मिलेंगे लाखों रोजगार

जो बिडेन ने कहा ये कदम तनाव बढ़ा सकता है

वहीं अमरीका के पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन ने इस कदम को क्षेत्र में तनाव बढ़ाने वाला कदम बताया है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप को लोगों को इस बात की जानकारी देने चाहिए कि अपने सैनिकों, दूतावास के कर्मचारियों, हमारे लोगो, हमारे हितों की रक्षा की उनकी रणनीति क्या है।

इराक के शीर्ष शिया मौलवी ने की संयम बरतने की अपील

इराक के शीर्ष शिया मौलवी अयातुल्लाह अली अल-सिस्तानी ने बगदाद के हवाई अड्डे पर हुए हमले को इराकी संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय समझौतों का उल्लंघन बताया है। उन्होंने कहा कि हम सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील करते हैं।

वहीं इराक के हशद अल-शाबी से जुड़े संगठन असेब अलह अल-हक के शीर्ष कमांडर क्वेस अल-खाजेली ने कहा कि, हमारे सभी योद्धाओं को तैयार रहना चाहिए, एक महान जीत हमारा इंतजार कर रही है।

खमनेई ने बदला लेने का किया ऐलान

कमांडर की मौत के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयोतुल्लाह खमनेई ने सुलेमानी की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों से बदला लेने का ऐलान कर दिया है। दूसरी ओर अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने बयान में कहा कि ये हमला विदेशों में रह रहे अमेरिका नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ईरान के हमलों को रोकने के लिए किया गया है।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी खौफनाक हादसा: जिंदा जले लोग, कांप उठी रूह

Tags:    

Similar News