जानिए ट्रंप के दामाद के बारे में, बेटी इवांका ने धर्म बदलकर की थी शादी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर पहुंच चुके हैं। उनके साथ उनकी बेटी इवांका और दामाद जैरेड कशनर भी भारत आएं हैं। दामाद जैरेड अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार हैं। आइए बताते हैं उनके दामाद के बारे में।

Update: 2020-02-24 07:02 GMT

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर पहुंच चुके हैं। उनके साथ उनकी बेटी इवांका और दामाद जैरेड कशनर भी भारत आएं हैं। दामाद जैरेड अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार हैं। आइए बताते हैं उनके दामाद के बारे में।

ट्रंप के दामाद का नाम जैरेड कशनर है और उनका जन्म 10 जनवरी 1981 को यहूदी परिवार में हुआ था। जैरेड कशनर ने 1999 में Frisch School से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री ली थी। कॉलेज के दिनों मे वह एक मेधावी छात्र रहे। इसके साथ ही वह हॉकी और बास्केटबॉल टीमों के सदस्य थे।

ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद वह 1999 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था जिसके बाद 2003 में बैचलर ऑफ आर्ट्स में डिग्री ली। इसके बाद 2007 में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से JD/MBA की डिग्री ली थी।

यह भी पढ़ें...ट्रंप का मिनट टू मिनट दौरा: यहां जानें कब-कहां-क्या करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

जैरेड कशनर एक अमेरिकी इवेस्टर, रियल-एस्टेट डेवलपर और न्यूजपेपर पब्लिशर हैं। कशनर वर्तमान में अपने ससुर, डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति के सीनियर एडवाइजर के रूप में कार्यरत हैं।

इवांका और जैरेड की शादी 25 अक्टूबर 2009 में हुई थी और अपनी शादी से तीन महीने पहले ही उन्होंने सगाई कर ली थी। दोनों के तीन बच्चे हैं और 2 बेटे और 1 बेटी।

जब दोनों की शादी हुई उस समय इवांका 27 साल और जैरेड 28 साल के थे। जैरेड ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी से पहले इवांका ने खाना नहीं बनाया था, लेकिन शादी के बाद वह एक अच्छी कुक बन गई हैं और हर शुक्रवार वह रात की डिनर की तैयारी करती हैं।

यह भी पढ़ें...मोदी सरकार को मिली बड़ी कामयाबी, सैकड़ों ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों ने लिया ये फैसला

ऐसे मिले दोनों के दिल

इवांका ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन दोनों की पहली मुलाकात एक बिजनेस डील के जैसी थी। वह बिल्कुल भी रोमांटिक डेट नहीं थी और दोनों अपने एक म्यूचल दोस्त के माध्यम से ऐसी जगह पर मिले थे जहां बिजनेस की बातें हो रही थी।

दोनों को एक दूसरे मिलकर अच्छा लगा जिसके बाद दोनों मुलाकातें होने लगी और लोगों में इन दोनों के रिश्तों को लेकर अफवाहें उड़ने लगी। बढ़ती अफवाहों के चलते दोनों ने साल 2007 में पार्टी में एक साथ नाचने का फैसला किया जिसके बाद उन्होंने उसी साल अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी। लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी।

यह भी पढ़ें...मेलानिया ऐसे बनीं दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स की पत्नी, थीं इस देश की मॉडल

इवांका और जैरेड कशनर को धर्म का सामना भी करना पड़ा था, क्योंकि जैरेड यहूदी परिवार से थे। कहा है जाता दोनों की रिश्ते को तोड़ने में जैरेड की मां ने अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन साल 2009 में इवांका यहूदी धर्म में परिवर्तित हुई और दोनों की शादी हो गई।

बताया जाता है कि धर्म परिवर्तन से डोनाल्ड ट्रंप खुश नहीं थे। उनका कहना था आखिर क्यों मेरी बेटी को किसी से शादी के करने के लिए धर्म परिवर्तन करने की जरूरत है। बता दें कि दोनों एक साथ व्हाइट हाउस में काम करते हैं।

Tags:    

Similar News