पाकिस्तान में हिंदु लड़की का पुलिस ने किया अपहरण, आगे जो हुआ जान हो जाएंगे दंग

पाकिस्तान में आए दिन हिंदुओं के साथ अत्याचार की खबरें आती रहती हैं। एक बार फिर एक हिंदू लड़की के साथ जबरन विवाह और धर्म परिवर्तन की खबर सामने आई है।

Update: 2020-01-27 10:49 GMT

नई दिल्ली: पाकिस्तान में आए दिन हिंदुओं के साथ अत्याचार की खबरें आती रहती हैं। एक बार फिर एक हिंदू लड़की के साथ जबरन विवाह और धर्म परिवर्तन की खबर सामने आई है।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के शहर हाला में रविवार को पुलिस ने एक हिंदू लड़की को उसकी शादी के दिन 'बरामद करने का' दावा किया है। इसके साथ ही पुलिस ने लड़की अदालत में पेश किया। अदालत ने लड़की को आश्रय गृह भेज दिया। पाक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है

रिपोर्ट के मुताबिक कराची में धर्म परिवर्तन कर एक मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह करने वाली बुशरा उर्फ भारती बाई को पुलिस ने हाला में बरामद कर अदालत में पेश किया।

यह भी पढ़ें...PFI पर बड़ा खुलासा: प्रदर्शन के लिए 134 करोड़, कपिल सिब्बल हुए बेनकाब

रिपोर्ट में बताया गया है कि बैंक कर्मचारी भारती बाई ने दो महीने पहले मुसलमान बनकर शाहरुख मेमन नाम के एक इंजीनियर से कराची के जामिया बिनोरिया में निकाह कर लिया और अपना नाम बुशरा रख लिया। रिपोर्ट में दावा किया है कि नौकरी के दौरान दोनों में प्रेम हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें...अभी-अभी खौफनाक हादसा: 20 छात्रों से भरी बस का हुआ ऐसा हाल, हालत नाजुक

बाद में बुशरा उर्फ भारती बाई अपने घर लौटी और उसने शादी की बात छिपाकर रखी। उसके माता-पिता ने एक हिंदू लड़के से उसकी शादी तय कर दी। रविवार को उसकी इस लड़के से शादी होनी थी। इसी बीच पुलिस अदालत के आदेश पर उसके घर पहुंची और उसे अपने साथ ले जाकर अदालत में पेश किया।

यह भी पढ़ें...यहां मुस्लिमों ने मंदिरों में की तोड़फोड़: पाकिस्तान की सामने आई ये सच्चाई

रिपोर्ट में कहा गया है कि बुशरा ने अदालत से कहा कि उसने शाहरुख से स्वेच्छा से शादी की है, तो वहीं उसके पति शाहरुख ने निकाहनामा पेश किया। इस मामले में हिंदू और मुसलमान समुदाय के प्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के कारण अदालत ने लड़की को सोमवार तक के लिए आश्रय गृह भेज दिया।

Tags:    

Similar News