खूंखार देश के खतरनाक नियम! रोंगटे खड़े कर देंगे यहां के खौफनाक फैसले

दुनिया का सबसे खतरनाक देश उत्तर कोरिया को तो आप जानते ही होंगे। यहां के तानाशाह किम जोंग ने देश के लोगों को गुलाम बनाकर रखा ​हुआ है। यहां इतने खतरनाक कानून बनाए गए हैं कि लोगों का जीना हराम है।

Update:2020-02-20 16:52 IST

नई दिल्ली: दुनिया का सबसे खतरनाक देश उत्तर कोरिया को तो आप जानते ही होंगे। यहां के तानाशाह किम जोंग ने देश के लोगों को गुलाम बनाकर रखा ​हुआ है। यहां इतने खतरनाक कानून बनाए गए हैं कि लोगों का जीना हराम है।

यूं कहें! इस देश में रहने वाले लोगों को सांस भी लेने के लिए किम जोंग की आज्ञा से लेनी पड़ती है। उत्तर कोरिया में जोंग ने कई जरूरी और बेसिक चीजों पर भी पाबंदी लगा रखी है, तो आइए हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं...

(1.) सरकार के खिलाफ बोलने पर बैन

अगर सरकार कोई ऐसा निर्णय लेती है जो जनता को पसंद नहीं है तो भी वहां के लोगों को इसके खिलाफ बोलने की आजादी नहीं है। सरकार ने जो ऐलान कर दिया उसे मानने से भी अगर आपने इनकार किया तो आपको अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें—Vodafone-Idea ने सरकार को क्यों दिया 1000 करोड़, जानिए पूरा मामला

(2.) ब्लू जींस और चैनल पर भी रोक

किम जोंग ने उत्तर कोरिया में जींस पहनने पर रोक लगा रखी है। ऐसा केवल नीले रंग की जींस के साथ है। किम जोंग के अँसुअर नीला रंग अमेरिका की याद दिलाता है।उत्तर कोरिया में अपने देश से अलग कुछ भी देखने पर बैन है। अगर आप कभी देशी कंटेंट की बजाय कुछ और देखते पाए गए तो भी आपको जान से मारा जा सकता है।

(3.) इंटरनेट बैन

उत्तर कोरिया में तो इंटरनेट का इस्तेमाल करने पर पाबंदी है। वहां पर किसी के पास भी इंटरनेट कनेक्शन नहीं है। यहां लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करके दुनिया की अन्य बातों की जानकारी प्राप्त नहीं कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें—भोपाल में बड़ा हादसा, IPS अधिकारियों से भरी नाव झील में पलटी

(4.) शराब पीने पर पाबंदी

खुद शराब पर करोड़ों खर्च करने वाले किम ने लोगों के शराब पीने पर रोक लगा रखी है। शराब पीने के लिए कुछ दिन तय है। यहां के लोग केवल उन्हीं दिन पर शराब पी सकते हैं।

(5.) धार्मिक स्वतंत्रता पर रोक

इस देश में लोगों को वही धर्म अपनाना होता है जो तानाशाह किम जोंग साहब को पसंद ह।, अगर इससे अलग कुछ और सोचा भी तो याद सीधे सूली पर लटका दिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें—मिला चुटकी भर सिंदूर का राज: पतियों के लिए बहुत जरुरी है ये जानना, तुरंत देखें

(6.) घूमने पर भी रोक

अगर आप किसी दूसरे देश में छुट्टियां मनाने की सोच रहे हैं तो भी आप नहीं जा सकते। आप केवल ओलंपिक के लिए देश से बाहर जा सकते हैं। यदि कोई देश से बाहर जाते समय पकड़ा जाता है तो उसे अपनी जान गवानी पड़ सकती है।

Tags:    

Similar News