खिसक रही धरती: भीषण तबाही से कांपा देश, भूस्खलन ने लीं कई जानें

वियतनाम में भारी बारिश और भूस्खलन ने लोगों का रहना-खाना-पीना दुस्वार कर दिया है। बृहस्पतिवार को राज्य में आंधी-तूफान की वजह से अलग-अलग जगहों पर हुए भूस्खलन में 8 लोगों की मौत हो गई और 45 लोग लापता हो गए।

Update: 2020-10-29 08:04 GMT
वियतनाम में बृहस्पतिवार को राज्य में आंधी-तूफान की वजह से अलग-अलग जगहों पर हुए भूस्खलन में 8 लोगों की मौत हो गई और 45 लोग लापता हो गए।

हनोई। वियतनाम में तबाही की बारिश से लोगों की जान आफत में है। भारी बारिश और भूस्खलन ने लोगों का रहना-खाना-पीना दुस्वार कर दिया है। बृहस्पतिवार को राज्य में आंधी-तूफान की वजह से अलग-अलग जगहों पर हुए भूस्खलन में 8 लोगों की मौत हो गई और 45 लोग लापता हो गए। यहां लगातार हो रही भीषण बारिश के चलते सभी लोगों को काफी दिक्कतों के साथ भारी नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। वहीं इस तबाही के तूफान में लापता हुए लोगों को बचाने के लिए रेसक्यू टीम लगी हुई है।

ये भी पढ़ें... अभी-अभी शोक में देश: नहीं रहे ये दिग्गज नेता, दुखी हुए पीएम मोदी

12 मछुआरे लापता

टाइफून मोलवे ने एक दिन पहले अपनी विनाशकारी गति से वियतनाम के पास के इलाके में बुधवार को कहर ढाया हुआ था। जिसमें एक गांव वाले की मौत हो गई थी और दो नाव में सवार 12 मछुआरे लापता हो गए थे। बता दें, यह तूफान 20 साल में आया देश में सबसे शक्तिशाली बताया जा रहा है।

फोटो-सोशल मीडिया

ऐसे में आधिकारिक वियतनाम सूत्रों से मिली जानकारी में बुधवार को बताया गया था कि दक्षिण-मध्य क्वांग न्गई प्रांत में 150 किलोमीटर (93 मील) प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन रफ्तार के आगे वह खुद को नहीं बचा सका।

ये भी पढ़ें...आसमान में बिगड़ा हेलिकॉप्टर: सेना की अटक गई सांसे, अचानक लिया ये बड़ा फैसला

कई सालों में सबसे भयंकर बाढ़

वैसे वियतनाम कई सालों में सबसे भयंकर बाढ़ का सामना कर रहा है। यहां के हालात बिल्कुल त्रस्त हो गए हैं। भारी बारिश और बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन में सेना के बैरक भी जमींदोज हो गए हैं। वहीं भूस्खलन से सेना के जवान भी लापता हो गए हैं। अभी तक लगभग 11 जवानों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन बैरेक से क्वांग ट्राइ प्रांत में अब तक सेना के जवानों की 11 लाशों को निकाला जा चुका है।

इसके साथ ही बता दें कि बीते हफ्ते वियतनाम के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। वहीं वियतनाम में बाढ़ और बारिश के कारण कई लोग मारे जा चुके हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में बाढ़ के पानी का स्तर और अधिक बढ़ने का डर बना हुआ है। इस बारे में सरकार का कहना है कि वियतनाम के चौथे मिलिट्री रीजन की एक इकाई रविवार की सुबह भूस्खलन का शिकार हुई है। इन बेकाबू हालातों से यहां की सरकार भी चिंतित है।

ये भी पढ़ें...ग्राहकों को तगड़ा झटका: बैंक ने बदले अपने नियम, अब देना होगा भारी-भरकम चार्ज

Tags:    

Similar News