इन पांच कारणों से शादी के बाद मोटी हो जाती हैं भारतीय लड़कियां

छरहरी काया सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। खासतौर से लडकियाँ पतली होने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। पतले होने के चक्कर में वह ना जाने क्या- क्या पापड़ बेलती हैं।

Update: 2019-05-15 11:21 GMT

लखनऊ: छरहरी काया सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। खासतौर से लडकियाँ पतली होने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। पतले होने के चक्कर में वह ना जाने क्या- क्या पापड़ बेलती हैं। शादी से पहले वह पतला हो जाना चाहती हैं और हो भी जाती है।

लेकिन इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। जैसे ही शादी होती है वह फिर से मोटी होने लगती हैं। लोगों के मन में हमेशा इस बात की शंका रहती है कि आखिर यह किस वजह से होता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि शादी के बाद हर लड़की की लाइफस्टाइल बदल जाती है और साथ ही साथ उनके शरीर में भी कुछ बदलाव होता है, जिस वजह से लडकियाँ मोटी होने लगती हैं।

ये भी पढ़ें...हर रोज करते हैं ये गुजराती नाश्ता, नहीं करेगा परेशान आपको मोटापा

शादी के तुरंत बाद घूमने जाने से

शादी के तुरंत बाद कुछ दिनों तक कपल बाहर ही खाना खाने जाते हैं, इसके साथ ही वो बाहर ज्यादा घुमने भी जाते हैं। घुमने के दौरान वो कुछ ना कुछ खाते रहते हैं। बाहर का खाना शरीर को पूरी तरह से बिगाड़ देता है और मोटापे का कारण बनता है।

शादी के कुछ समय बाद दोनों लोग अपनी फैमिली प्लानिंग में जुट जाते हैं और प्रेगनेंसी के बाद लड़कियों का वजन बढ़ जाता है। बाद में वो अपने शरीर का ज्यादा ध्यान नहीं रख पाती हैं क्योंकि बच्चे को भी संभालना होता है। इसकी वजह से वो मोटी हो जाती हैं।

 

जिम्मेदारियाँ बढ़ने से

शादी के बाद सभी लड़की की जिम्मेदारियाँ बढ़ जाती हैं जिसके कारण वो अक्सर तनाव में रहती हैं। तनाव के समय लोगों को ज्यादा भूख लगती है और वह ज्यादा खाना शुरू कर देती है। नतीजा यह होता है कि वह मोटी हो जाती हैं।

ये भी पढ़ें...रोज 1 घंटा हंसने से 400 कैलोरी की खपत, मोटापा कंट्रोल और भी है फायदे

कम नींद लेने से

कम नींद लेना भी मोटापे की वजह बनता है। शादी के बाद हर लड़की को बहुत सारी जिम्मेदरी निभानी पड़ती है जिस वजह से वह हर रात देर से सोती है और सुबह जल्दी उठती है। इस कारण वह शरीर की जरुरत के हिसाब से नींद नहीं ले पाती है और इसका परिणाम यह होता है कि वह धीरे- धीरे मोटी हो जाती है।

डाईट पर ठीक से ध्यान न देने से

शादी से पहले सभी लडकियाँ अपनी डाईट को लेकर बहुत जागरूक रहती हैं लेकिन शादी के बाद उन्हें ससुराल में बनने वाले खाने के ऊपर ही निर्भर रहना पड़ता है।

हार्मोनल बदलाव

खाना ज्यादा ऑयली हो या ज्यादा मशालेदार, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है, उन्हें खाना वही है। इससे भी लड़कियों का वजन बढ़ जाता है। शादी के बाद हर लड़की में कई तरह के इमोशनल और हार्मोनल बदलाव होते हैं। इसके साथ ही कई तरह के शारीरिक परिवर्तन भी होते हैं।

ये भी पढ़ें...मोटापा बढ़ाने का नहीं, तनाव घटाने का काम करता है देसी घी, जानिए कैसे?

Tags:    

Similar News