रेप पीड़िता का बदला: बलात्कारी की 25 बार चाकू मारकर की हत्या, फिर यूं कबूला जुर्म

मध्यप्रदेश के गुना शहर में एक महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद पुलिस को फोन कर इस बारे में जानकारी दी। 

Update: 2020-10-17 05:31 GMT
ओमप्रकाश सिंह भी मौके पर पहुच घटना की जानकारी ली तो वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गुना: मध्यप्रदेश के गुना शहर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला ने एक युवक को 25 बार चाकू से हमला करके मार डाला। बताया जा रहा है कि महिला ने यह कदम अपने साथ हुए दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उठाया है। इस आरोपी से महिला ने तंग आकर 25 बार चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी। महिला का आरोप है कि युवक 2005 से ही उसके साथ लगातार रेप कर रहा था। उस समय वो नाबालिग थी।

16 साल की उम्र में महिला के साथ हुआ था दुष्कर्म

मृतक युवक की पहचान अशोकनगर जिले के निवासी बृजभूषण शर्मा के तौर पर हुई है। आरोपी महिला भी अशोकनगर जिली की ही रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक, जब महिला 16 साल की नाबालिग थी तो बृजभूषण शर्मा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद से युवक लगातार उसे डरा धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती करता था। वहीं महिला ने फिर एक शिक्षक से शादी कर ली ताकि बृजभूषण से उसका पीछा छूट सके। लेकिन जैसा उसने सोचा था वैसा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: कश्मीर में Article 370 पर सियासत, उठी बहाली की मांग, कांग्रेस से भिड़ गए नड्डा

(सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया)

महिला ने चाकुओं से गोदकर की युवक की हत्या

शादी के बाद महिला की एक बच्ची भी हो गई, लेकिन इसके बाद भी बृजभूषण शर्मा ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वहीं जब महिला घटना की रात घर में अकेली थी तो बृजभूषण उसके घर आ धमका। नशे में धूत बृजभूषण ने महिला के साथ फिर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन इस बार अपने साथ हो रहे दुष्कर्म से तंग आकर महिला ने चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। महिला ने करीब 25 बार युवक को चाकू मारी। वहीं हत्या के बाद महिला ने ही पुलिस को फोन किया।

यह भी पढ़ें: BJP अध्यक्ष को कोरोना: अस्पताल में भर्ती, कोविड पर दिया था विवादित बयान

महिला ने कबूला अपना जुर्म

महिला ने पुलिस को फोन करके अपना जुर्म कबूला। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है। पुलिस जब महिला के घर पहुंची तो वहां बृजभूषण शर्मा का शरीर नग्न अवस्था में पड़ा था। उसके शरीर से कई जगह से खून बह रहा था। पुलिस को मौके से एक धारदार चाकू भी बरामद हुआ है। महिला ने बताया कि उनके इसी धारदार चाकू से युवक की हत्या की है।

यह भी पढ़ें: BJP मालामाल: मिला 365 करोड़ का दान, ये कम्पनी बनी पार्टी की मसीहा..

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News