President Murmu Bengal Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं कोलकाता, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने किया स्वागत

President Murmu Bengal Visit: राष्ट्रपति के दौरे की वजह से कोलकाता से लेकर वीर भूमि तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहरभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दी गई है।

Update: 2023-03-27 11:05 GMT
President Draupadi Murmu (Pic: Social Media)

President Murmu Bengal Visit: द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार को कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर राज्य के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस और मंत्री फिरहाद हकीम ने उनका स्वागत किया।

जानें क्या है पूरा कार्यक्रम

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। नागरिक सम्मान समारोह में शामिल होने से पहले राष्ट्रपति नेताजी सुभाष चंद्र बोस के एल्गिन रोड स्थित आवास नेताजी भवन जाएंगी। साथ ही वह रवींद्रनाथ टैगोर के घर जोरासांको ठाकुरबाड़ी का दौरा भी करेंगी और उन्हें श्रद्धांजलि देंगी।

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति अगले दिन यानि कि 28 मार्च मंगलवार को बेलूर मठ जाएंगी। वहीं राष्ट्रपति मुर्मू यूको बैंक के 80 साल पूरे होने पर कोलकाता में एक समारोह में भी शामिल होंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विश्व भारती के रवींद्र भवन, कला भवन, आश्रम परिसर जाने और आम्रकुंज के जौहरवेदी में विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल सीवी आनंद बोस भी मौजूद रहेंगे। यह पहली बार होगा जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल सीवी आनंद बोस शांतिनिकेतन जाएंगी। राष्ट्रपति के दौरे की वजह से कोलकाता से लेकर वीर भूमि तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहरभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दी गई है।

Tags:    

Similar News