चीन-भारत में हिंसक झड़प से किसानों की ट्रैक्टर रैली तक, Newstrack की टाॅप 5 खबरें

लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल(LAC) पर चीन और भारत के बीच जारी तनातनी के बीच बड़ी खबर आ रही है। सिक्किम में भारत और चीन की सेना के बीच जोरदार झड़प हुई है। चीन के सैनिक बीते कई दिनों से नापाक साजिश रच रहे थे।

Update: 2021-01-25 13:28 GMT
हर दिन देश और दुनिया से कई अलग-अलग खबरें आती रहती हैं। इनमें से कुछ ऐसी खबरें होती हैं, जिनका हम सभी के जीवन पर प्रभाव पड़ता है।

नई दिल्ली: हर दिन देश और दुनिया से कई अलग-अलग खबरें आती रहती हैं। इनमें से कुछ ऐसी खबरें होती हैं, जिनका हम सभी के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। Newstrack ऐसी बड़ी खबरों की लिस्ट लाया है जिन पर दिनभर सबकी नजरे रहीं। आईए एक बार नजर डालते हैं आज की उन खबरों पर।

1- लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल(LAC) पर चीन और भारत के बीच जारी तनातनी के बीच बड़ी खबर आ रही है। सिक्किम में भारत और चीन की सेना के बीच जोरदार झड़प हुई है। चीन के सैनिक बीते कई दिनों से नापाक साजिश रच रहे थे।

पिछले तीन दिन पहले सिक्किम के ना कूला में चीन की सेना ने एलएसी(LAC) की यथास्थिति को बदलने की कोशिशे की थी। और उसके कुछ सैनिक भारतीय इलाकों में बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। जिसके चलते भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को रोक लिया था। जिसके बाद आज सेनाओं के बीच झड़प हुई है।

बॉर्डर पर खूनी झड़प: 20 चीनी सैनिक बुरी तरह घायल, भारत ने मार भगाया सभी को

लालू की हालत में सुधार नहीं

2-राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की हालत में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लालू यादव को अभी भी सांस लेने में परेशानी हो रही है। यही नहीं उन्हें एक साथ कई बीमारियों को सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि लालू प्रसाद को बिगड़ती तबीयत के बाद रांची के रिम्स हॉस्पिटल (RIMS) से दिल्ली के एम्स में (Delhi AIIMS) भर्ती कराया गया है।

लालू यादव पर बड़ी खबर: सेहत पर सामने आई ये रिपोर्ट, परिवार की बढ़ी चिंता

3-पाकिस्तान इन दिनों आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है यह बात अब पूरी दुनिया के सामने है। पाकिस्तान के ऊपर इतना कर्ज हो गया है कि वह चीन, संयुक्त अरब अमीरात और मलेशिया समेत तमाम देशों के कर्ज तले दब गया है। ये सारे देश अब अपना पैसा वापस मांगने लगे हैं। इस बीच, कंगाल पाकिस्तान की इमरान सरकार अब राजधानी इस्लामाबाद के सबसे बड़े पार्क को गिरवी रखकर 500 अरब रुपये का कर्ज लेगी। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

पाकिस्तान कंगाल: पाई-पाई को हुआ मोहताज, जिन्ना की पहचान गिरवी रख लेगा कर्ज

किसानों पर हमले का खतरा

4-देश की मोदी सरकार की तरफ से लाए गए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली आयोजित करने का ऐलान किया है। जिसके चलते बड़ी तादात में पंजाब-हरियाणा और अन्य कई दूसरे राज्यों से किसान दिल्ली की तरफ आएंगें। लेकिन इस मौके का फायदा आईएसआई आतंकी और खालिस्तान उठा सकता है। इस बारे में जानकारी मिली है कि पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और खालिस्‍तान (Khalistan) समर्थक प्रतिबंधित अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस किसानों की गणतंत्र दिवस पर होने वाली इस ट्रैक्‍टर रैली को हाइजैक करके उसको निशाना बनाने की साजिश में लगे हुए हैं।

किसानों को खतरा: ISI को लेकर जारी हुआ अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों की चेतावनी

5-कोहरे और बर्फीली हवाओं से उत्तर भारत के लोगों का हाल बद से बदतर हो गया है। ठंड की वजह से पहाड़ी इलाकों में लोगों की रोजी-रोटी पर अब प्रभाव पड़ने लगा है। सड़क मार्ग से रेल मार्ग और हवाई मार्ग सभी ठप हो गए हैं। क्योंकि घने कोहरे की वजह से ट्रेनों का आवागमन निर्धारित समय से नहीं हो पा रहा है। जबकि कोहरे ने सड़क मार्ग पर वाहनों की गति को थाम दिया है। इधर बर्फबारी की वजह से घंटों से लोग भीषण जाम में फंसे हुए हैं।

अब होगी महाठंड: न निकले घरों से बाहर, जारी हुई 2 दिन की कड़ी चेतावनी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News