दनादन गोलियां बरसाई! कांप उठे लोग पुलिस की हरकत देख

अपने साथी पर हुई इस कार्रवाई को ‘न्यायोचित’ ठहराने से भड़के प्रदर्शनकारियों ने इस क्षेत्र में बुधवार को अचानक हर जगह रैलियों का आयोजन किया। दफ्तरों के कर्मचारियों समेत हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी एक उद्यान में एकत्रित हुए और शहर के व्यावसायिक इलाके से होते हुए मार्च की शुरुआत

Update: 2023-07-03 16:35 GMT

हांगकांग: हांगकांग में अभी भी हालात सामान्य होते नहीं दिखाई दे रहे हैं, कई महिनो से हांगकांग में प्रदर्शनकारियों की वजह से अशांति फैली हुई है, नई खबर आ रही है कि पुलिस की गोलीबारी में एक प्रदर्शनकारी घायल हो गया है, बताते चलें कि बीते कई महीनों से हांगकांग अशांत है।

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

मीडिया रिपोर्ट्स...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने साथी पर हुई इस कार्रवाई को ‘न्यायोचित’ ठहराने से भड़के प्रदर्शनकारियों ने इस क्षेत्र में बुधवार को अचानक हर जगह रैलियों का आयोजन किया। दफ्तरों के कर्मचारियों समेत हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी एक उद्यान में एकत्रित हुए और शहर के व्यावसायिक इलाके से होते हुए मार्च की शुरुआत की तथा पुलिस एवं सरकार विरोधी नारे लगाए, उल्लेखनीय है कि इस रैली के लिए प्रशासन से मंजूरी नहीं ली गई थी।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

पहली बार प्रदर्शनकारियों पर गोलियां...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे कुछ देर पहले सैकड़ों छात्रों ने पुलिस की गोली का शिकार हुए 18 वर्षीय सांग ची-किन के स्कूल में धरना दिया। बताया जा रहा है कि सांग पर आरोप था कि उसने और नकाबपोश प्रदर्शनकारियों के समूह ने अधिकारियों पर छातों और डंडों से हमला किया था।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

बताते चलें कि करीब 4 महीने से जारी प्रदर्शन में बढ़ते लोकतंत्र समर्थक हिंसक प्रदर्शनों में यह पहला मौका है जब प्रदर्शनकारियों को गोलियों का सामना करना पड़ा। गोलीबारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पुलिस ने कहा...

यह भी पढ़ें. असल मर्द हो या नहीं! ये 10 तरीके देंगे आपके सारे सवालों के सही जवाब

पुलिस का कहना है कि राष्ट्रीय दिवस के दिन हुए संघर्ष में 25 अधिकारी और कुछ पत्रकार घायल हो गए। इनमें से कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा फेंके गये तरल रासायनिक पदार्थ के कारण झुलस गए।

इसके साथ ही अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को 70 से अधिक लोगों को भर्ती कराया गया। पुलिस ने दिन भर में 160 लोगों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: ओह तेरी! पत्नी कहेगी पति से, बिस्तर पर ‘ना बाबा ना’

बताते चलें कि रविवार को पुलिस के साथ हुए संघर्ष के मामले में बुधवार को 96 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया, जिन पर अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक दंगे का आरोप लगाया गया है। इनकी उम्र 14 साल से लेकर 39 साल के बीच है।

भीषण संघर्ष...

यह भी पढ़ें. बेस्ट फ्रेंड बनेगी गर्लफ्रेंड! आज ही आजमाइये ये टिप्स

बताया जा रहा है कि चीन कम्युनिस्ट पार्टी के शासन के 70 साल पूरा होने का जश्न मना रहा था। इसके उपलक्ष्य में बीजिंग में विशाल सैन्य परेड का आयोजन हुआ था, उसी समय हांगकांग ने मंगलवार को साल के सबसे भीषण राजनीतिक संघर्ष का सामना किया।

यह भी पढ़ें: लड़कियों को पसंद ये! बताती नहीं पर हमेशा ही खोजती हैं ये चीजें

इस मौके पर अपराधियों को चीन प्रत्यर्पित किए जाने की अनुमति संबंधी योजना के कारण हांगकांग में प्रदर्शन हो रहे थे, हालांकि इस योजना को अब खत्म कर दिया गया है।

गौरतलब है कि हांगकांग में अभी भी हालात सामान्य होते नहीं दिखाई दे रहे हैं, कई महिनो से हांगकांग में प्रदर्शनकारियों की वजह से अशांति फैली हुई है।

Tags:    

Similar News